‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से बस 5 दिन पहले मिड-वीक एविक्शन में मालती चाहर चौधरी को घर से बाहर होना पड़ा। मालती ने अपने ड्रामाई अंदाज और गेम से दर्शकों का ध्यान खींचा।
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से बस 5 दिन बाकी हैं। ऐसे में दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के बीच उत्साह चरम पर है। हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके घर जाएगी। हाल ही में शो में मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिससे बिग बॉस 19 के टॉप 5 फाइनलिस्ट का पत्ता साफ हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मिड-वीक एविक्शन में मालती चाहर चौधरी को घर से बाहर होना पड़ा। उन्हें सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उनका बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। मालती चाहर वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आई थीं, लेकिन उनके व्यक्तित्व और गेम की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
