बिग बॉस 19 के फिनाले से एक हफ्ते पहले अशनूर कौर घर से बाहर हुईं। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान तान्या को लगी चोट के कारण सलमान ने उन्हें नियम उल्लंघन के आधार पर एविक्ट कर दिया।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले अशनूर कौर का अचानक घर से बेघर होना दर्शकों और उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। अपनी सादगी, शांत स्वभाव और साफ छवि के साथ अशनूर शो में मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं, लेकिन तान्या मित्तल के साथ हुए विवाद ने उनके गेम की दिशा ही बदल दी।
टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद उस समय बढ़ गया जब टास्क की गरमी में अशनूर ने लकड़ी घुमाई और तान्या को चोट लग गई। हालांकि तान्या ने इस चोट को लेकर कोई शिकायत नहीं की, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन्हें घर के नियम का उल्लंघन बताया और सजा के तौर पर अशनूर को सीधे एविक्ट कर दिया।
