फ्रांस, इज़रायल के साथ बातचीत की तैयारियों में लेबनान की मदद करेगा: मैक्रों

पेरिस, 22 अप्रैल (स्पूतनिक) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस लेबनान को इज़रायल के साथ बातचीत की तैयारियां करने में मदद करेगा। श्री मैक्रों मंगलवार को लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम लेबनानी सरकार को इन वार्ताओं की तैयारी करने और पूर्ण संप्रभुता बहाल करने के लिए आवश्यक योजना बनाने में, जहां तक संभव हो सकेगा, सहायता प्रदान करेंगे।” उन्होंने कहा कि फ्रांस आने वाले दिनों में लेबनान को लगभग 10 टन सहायता सामग्री भी भेजेगा, जिससे फ्रांस की ओर से द्वारा दान की गयी कुल मानवीय सहायता की मात्रा बढ़कर 70 टन हो जाएगी।

श्री मैक्रों ने बताया कि फ्रांस, 2026 के अंत में ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (संरा आईएफआईएल) के शांति स्थापना मिशन के पूरा होने के बाद भी लेबनान में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाये रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “ यदि लेबनान ऐसा चाहता है, तो फ्रांस भी वर्ष के अंत में संरा आईएफआईएल की नियोजित वापसी के बाद अपने सबसे सक्रिय साझेदारों के साथ मिलकर ज़मीनी स्तर पर अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने के लिए तैयार है। यह सब एक ऐसे ढांचे के भीतर होगा, जिसे हमें मिलकर परिभाषित करना होगा।” संयुक्त राष्ट्र मिशन में भाग लेने के अलावा फ्रांस लेबनानी सेना को प्रशिक्षण भी दे रहा है और उसे हथियार तथा उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है।

Next Post

अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने भी बढ़ाया 'मटका किंग' का जोश, टीम को दी खास बधाई

Wed Apr 22 , 2026
मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है। प्राइम वीडियो की वेबसीरीज ‘मटका किंग’ ,1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है। रिलीज के बाद से ही इस शो को जबरदस्त प्यार मिल रहा […]

You May Like