भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में पंचायत स्तर पर विकास के नए आयाम, नवाचार तथा संसाधन सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत अपने संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर आत्मनिर्भर बने और ग्रामीण विकास की दिशा में नई मिसाल पेश करे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए।
