
सीहोर. शहर के बालक जीत चांडक ने अपने जन्मदिन के अवसर को समाजसेवा के नाम समर्पित करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की. जीत ने वीवीएम प्रतियोगिता में प्राप्त 5100 रुपए की पुरस्कार राशि का चेक रेड क्रास सोसायटी के लिए कलेक्टर बालागुरू के. को सौंपा. जीत के पिता विपुल चांडक ने बताया कि जीत ने पिछले वर्ष राज्य स्तरीय वीवीएम प्रतियोगिता में टॉप किया था और यह राशि जीती थी, जिसे उसने विशेष रूप से समाजसेवा के उद्देश्य से सुरक्षित रखा था. कलेक्टरने बालक जीत के इस प्रेरणादायक कदम की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में इस तरह की सामाजिक भावना अत्यंत प्रशंसनीय है. जीत ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणा है.
