वन विभाग की कॉन्फ्रेंस: वीडियो सांग का रिमोट बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को एक वन विभाग के वीडियो सांग का रिमोट का बटन दबाकर औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रशासनिक विभागों की लगभग सभी कॉन्फ्रेंस में शामिल होते हैं, लेकिन वन विभाग के साथ होने वाली कॉन्फ्रेंस का अपना एक अलग ही आनंद और अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही उनकी सरकार ने वन विभाग की सभी आवश्यक मांगों को पूर्ण करने का निरंतर प्रयास किया है, ताकि विभाग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस सम्मेलन के लिए वे सभी को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो सांग विमोचन के साथ ही वन विभाग से जुड़े कार्यों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।

Next Post

दहेज के लिए महिला को सताया, पुलिस ने किया प्रकऱण दर्ज

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर: महिला पुलिस ने दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी राधा बडसरे निवासी बेम्बे योजना स्कीम नंबर 140 रिंग रोड इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा उससे दहेज […]

You May Like