यमुना सफाई के नाम पर भाजपा सरकार कर रही दिखावा, छठ व्रतियों की आस्था से खिलवाड़ बंद करे : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने छठ महापर्व से पहले यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार सफाई के नाम पर प्रचार और दिखावे में जुटी है, जबकि यमुना के प्रदूषण में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है।

श्री यादव ने सवाल किया कि क्या इस बार भी लाखों श्रद्धालु प्रदूषित यमुना में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देने को मजबूर होंगे? उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की सफाई और कैमरों के सामने फोटो खिंचवाने से नदी प्रदूषण मुक्त नहीं होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार छठ से पहले यमुना घाटों की स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे, सफाई कार्यों का ब्योरा सार्वजनिक करे और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित घाट सुनिश्चित करे। उन्होंने गंदे नालों पर रोक और प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

.....

Next Post

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन परिसर में चैतन्य देवियों की मनोहर झांकी देखने उमड़ा जनसैलाब

Tue Oct 20 , 2026
सिंगरौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तपोवन परिसर, विंध्यनगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित चैतन्य देवियों की मनोहर झांकी का 20 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस झांकी को देखने के लिए […]

You May Like