भिंड में पुलिस की निगरानी में थाने से बंट रहे गैस सिलेंडर

भिंड: भिंड में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते गोहद कस्बे में सिलेंडरों का वितरण पुलिस की निगरानी में किया जा रहा है। थाने परिसर से सिलेंडर बांटने पड़ रहे हैं। करीब 25 हजार से अधिक आबादी वाले इस कस्बे में गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोहद में पहले संचालित गैस एजेंसी बंद होने के बाद सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन आसपास की एजेंसियों में स्थानांतरित कर दिए गए थे। इससे एक ही एजेंसी पर दबाव बढ़ गया और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामसिंह तोमर ने सौंधा स्थित बलराम गैस एजेंसी से सिलेंडर मंगवाकर गोहद थाने परिसर में वितरण कराया। प्रशासन का कहना है कि एजेंसी पर भीड़ बढ़ने और विवाद की आशंका के चलते यह व्यवस्था की गई।

Next Post

स्मार्ट सिटी ग्वालियर में लापरवाही: लगाए गए पौधों की नहीं हो रही देखभाल

Fri Apr 17 , 2026
ग्वालियर: स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर और हराभरा बनाने के लिए कटोरा ताल के सामने लगाए गए पौधों और वृक्षों की देखभाल में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। शहर के कई इलाकों में लगाए गए पौधे अब झाड़ियों का रूप लेते जा रहे हैं, लेकिन उनकी समय […]

You May Like