ग्वालियर: स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर और हराभरा बनाने के लिए कटोरा ताल के सामने लगाए गए पौधों और वृक्षों की देखभाल में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। शहर के कई इलाकों में लगाए गए पौधे अब झाड़ियों का रूप लेते जा रहे हैं, लेकिन उनकी समय पर कटिंग और रखरखाव नहीं किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में पौधारोपण अभियान जोर-शोर से चलाया गया था, लेकिन अब इन पौधों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई स्थानों पर पेड़-पौधे अनियंत्रित रूप से बढ़ गए हैं, जिससे न केवल सौंदर्य बिगड़ रहा है, बल्कि साफ-सफाई पर भी असर पड़ रहा है।
एकलव्य युवा मण्डल के अध्यक्ष निखिल कुशवाहा का कहना है कि यदि समय-समय पर पौधों की कटिंग और देखरेख नहीं की जाए, तो वे अव्यवस्थित होकर आसपास के वातावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, नगर निगम और संबंधित विभाग इस मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।लोगो का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की सुंदरता और पर्यावरण दोनों को बनाए रखा जा सके।
