कैलाश विजयवर्गीय ने भरा स्वगणना फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने निवास पर स्वगणना का फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और शासकीय योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए जनगणना बेहद जरूरी है.उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने स्व-गणना की सुविधा शुरू की है. इसके तहत नागरिक स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. यह पोर्टल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा.

स्वगणना प्रक्रिया हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और परिवार का कोई भी सदस्य 15 से 20 मिनट में पूरी जानकारी भर सकता है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक यूनिक पहचान संख्या मोबाइल या ई-मेल पर प्राप्त होगी. मंत्री विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में भाग लेते हुए ऑनलाइन फॉर्म भरें. उन्होंने कहा कि 1 से 30 मई के बीच जब जनगणना टीम घर पहुंचेगी, तब नागरिक इस यूनिक कोड के माध्यम से अपनी जानकारी का सत्यापन करा सकते हैं.

Next Post

सिवनी में मेधावियों का सम्मान: यहीं से निकलेंगे डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर: कलेक्टर नेहा मीना

Fri Apr 17 , 2026
सिवनी: जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय और विशेष बन गया, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणामों में राज्यस्तरीय प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आत्मीय भेंट की।कलेक्टर श्रीमती मीना ने विद्यार्थियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन […]

You May Like