नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वीरता के लिए एसपी मोती उर्र हमान को राष्ट्रपति वीरता पदक

अनूपपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाई के लिए अनूपपुर एसपी मोती उर्र हमान को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 15 अगस्त को पदक अलंकरण समारोह में प्रदान होगा। 16 अक्टूबर 2023 की घोषणा के अनुसार, दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 की घटनाओं में उन्होंने अद्वितीय वीरता दिखाई। बालाघाट व गोंदिया बॉर्डर पर अभियानों में पुलिस ने नक्सलियों से मुठभेड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए और कई ठिकाने नष्ट किए, जिससे नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगा।

Next Post

कजलियां विसर्जन के समय तालाब में डूबने से 21 बर्षीय युवक की मौत

Mon Aug 11 , 2025
पन्‍ना। जिले के थाना गुनौर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरद्वाही में हरद्वाही एवं देवगांव दोनों ग्रामों की कजलियां एक ही तालाब में विसर्जित होती हैं इन्हीं कजलियों के विसर्जन समारोह में सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ जनक लाल प्रजापति पिता शिब्बू प्रजापति उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव भी शामिल […]

You May Like