मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक: बस्तर पहुंचे CM डॉ मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए बस्तर पहुंच गए हैं। केंद्रीय  गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा ले रहे हैं, जो परिषद में शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर  उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है।

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत कर रहे हैं।बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

Next Post

कोल वाहन के टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत

Tue May 19 , 2026
सिगरौली: कोल वाहन की टक्कर से कर्सुआ निवासी जवाहर लाल जायसवाल पिता रामलखन जायसवाल घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई घटना खुटार बनौली में। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय वासी एवं मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चका जाम कर दिया है। मौके पर कोतवाली बैढ़न नवानगर एवं […]

You May Like