कजलियां विसर्जन के समय तालाब में डूबने से 21 बर्षीय युवक की मौत

पन्‍ना। जिले के थाना गुनौर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरद्वाही में हरद्वाही एवं देवगांव दोनों ग्रामों की कजलियां एक ही तालाब में विसर्जित होती हैं इन्हीं कजलियों के विसर्जन समारोह में सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ जनक लाल प्रजापति पिता शिब्बू प्रजापति उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव भी शामिल था एवं कपड़े उतार कर कजलिया विसर्जन के लिए तालाब के पानी में कूद गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पानी में डूबने के बाद जब लोगों ने देखा तो युवक बाहर नहीं निकला जिसकी सूचना थाना गुनौर को दी गई पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया एसडीआरएफ की टीम के लगातार दिनभर खोजने के बाद भी युवक को ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिली बाद में 24 घंटे बाद आज स्वयं ही मृत शव पानी में ऊपर उतराने से शव को पकड़ कर बाहर निकाला गया एवं पोस्टमार्टम के लिए गुनौर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। पानी के अन्दर जल कुंभी के पैरों में फंस जाने के कारण युवक तैर नहीं सका एवं पानी में डूबने से मृत्यु हो गई एवं कजलियां विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया।

Next Post

मिढ़ासन नदी में मिला युवक का शव

Mon Aug 11 , 2025
पन्‍ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र मिढासन नदी के बरोहा घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत अमानगंज पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान संत […]

You May Like