सीहोर। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संचालित सृजन अभियान का समापन हुआ. कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही वे दो स्तंभ हैं, जिनके आधार पर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण संभव है. उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अनुशासन अपनाने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी. आहुति शिक्षा एवं मानव अधिकार सेवा फाउंडेशन खंडवा) द्वारा पूर्व से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही थी उनके साथ मिलकर यह सृजन कार्यक्रम कराया गया. इस 15 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य आत्मरक्षा, लैंगिक सकारात्मक कार्यों एवं नेतृत्व पहल के माध्यम से किशोर और किशोरियों का सशक्तिकरण करना था.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 26 छात्र एवं 42 छात्राओं को ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स शू प्रदान किए गएसृजन कार्यक्रम को सफल बनाने वाली सूबेदार प्राची राजपूत, अनब्रेको के मैनेजर विनीत दुबे , आहुति शिक्षा एवं मानव अधिकार सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधि विजेंद्र जाट तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
