सीएम आष्टा से कल करेंगे लाड़ली बहनों को राशि अंतरित

आष्टा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे प्रदेश सहित सीहोर जिले की 2,40,287 लाड़ली बहनों के खातों में 35 करोड़ 39 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित करेंगे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लगभग 184 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. इनमें 115 करोड़ 32 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में घनश्यामपुरा में आंगनवाड़ी भवन, पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी रीज्यूवेशन कार्य एवं पुलिया निर्माण शामिल हैं. साथ ही आष्टा और जावर में सान्दीपनि विद्यालय भवन, सिद्दीगंज में उपतहसील कार्यालय, आष्टा में एसडीएम कार्यालय भवन तथा मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी शामिल है. इसके अलावा विभिन्न सड़कों और पुलों का लोकार्पण किया जाएगा.

वहीं भूमिपूजन के अंतर्गत आष्टा-सिद्दीगंज-धर्मपुरी मार्ग, हुसैनपुरखेड़ी-ओल्ड आष्टा बडला मार्ग और भंवरा से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं. इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों में स्कूल भवन, पुलिस आवास, छात्रावास एवं पुलिस थाना भवन का निर्माण भी किया जाएगा.

 

 

Next Post

5वीं बार आईएसबीटी के टेंडर में दो कंपनियों ने रुचि ली

Sat Apr 11 , 2026
इंदौर: शहर में आईडीए ने एमआर 10 सड़क पर सौ करोड़ रुपए के लागत से आईएसबीटी का निर्माण किया है. उक्त आईएसबीटी के रखरखाव और संधारण के आईडीए ने 5वीं बार टेंडर निकाले हैं. इस बार दो कंपनियों ने रुचि ली है. इसके पहले चौथी बार टेंडर में तीन कंपनियों […]

You May Like