रामपुर में पेट्रोल पंप लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

इटारसी। रामपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के मामले में तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक पूर्व में भी बाल सुधार गृह जा चुका है। जांच में पता चला कि पंप कर्मचारी मनीष कुशवाह ने हिसाब में गड़बड़ी और पैसों के लालच में खुद के साथ लूट की साजिश रची। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साधनों से आरोपियों को नर्मदापुरम से पकड़कर लूट की राशि, मोटर सायकिल और अन्य वस्तुएं बरामद कीं। आरोपियों को जेआर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में रामपुर गुर्रा थाने की टीम, सायबर एक्सपर्ट और मुखबिरों की अहम भूमिका रही।

Next Post

हमलावरों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, सिख समाज ने सौंपा ज्ञापन 

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर। विजय नगर में हुई वारदात के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जबलपुर सिख संगत के अध्यक्ष हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के नेतृत्व में नगर के सिख समाज ने एस पी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह परिहार ने ज्ञापन लेकर शीघ्र ही कठोर […]

You May Like

मनोरंजन