मुकेश नायक की माताजी कांतिदेवी नायक की स्मृति में शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की माताजी कांतिदेवी नायक की स्मृति में सोमवार को शिवाजी नगर (5 नंबर) स्थित सिंधु भवन में एक विशाल श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। कांतिदेवी नायक का 20 मई 2026 को निधन हो गया था।

सभा में भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कांतिदेवी नायक के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च जीवन मूल्यों और समाजसेवा के प्रति समर्पित परिवार के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को संगठन और उनसे जुड़े लोगों के लिए व्यक्तिगत क्षति बताया।

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Next Post

गुलज़ार संधू की तूफानी पारी से भवानी यूथ क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) भवानी यूथ क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) के ग्रुप ‘सी ’ मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स […]

You May Like