
ग्वालियर। ग्वालियर और शिवपुरी के सीमावर्ती इलाके में आज शाम एयरफोर्स का मिराज विमान क्रैश होने से पहले पायलट ने अपने आप को बचाने के लिए ग्लाइडर की मदद से छलांग लगाईं. हादसे में पायलट घायल तो हुआ लेकिन आस-पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर फ़ौरन उसे रेस्क्यू किया. घटना में विमान पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर और शिवपुरी जिले क़े अफसर और एयरफ़ोर्स की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई । शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स का मिराज-2000 ।ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है.
कैसे हुआ ये हादसा ?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना का ये जेट ग्वालियर के वायुसेना स्टेशन से रूटीन प्रेक्टिस क़े लिए निकला था लेकिन जैसे ही ग्वालियर के भितरवार इलाके से वह आगे बढ़ा अचानक उसमे कोई तकनीकी खराबी आ गई और अचानक से विमान से आग की लपटें निकलने लगी. चश्मदीदों की मानें तो, विमान को सुरक्षित उतारने के लिए पायलट काफी प्रयास करते नजर आया. तब तक ये जेट शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के भैंसा गांव के आसपास पहुंच गया था.
इसके बाद पायलट ने नीचे स्थित देहरेता और सानी गांव की आबादी वाली बस्ती को बचाया और खेत मे खुला मैदान दिखने पर खुद विमान से कूदकर प्लेन को क्रेश कराया ताकि इसमे से निकलकर गिर रहे आग के गोले नीचे तबाही न मचा दें. जब आसमान मे ये विमान जलते दिख रहा था तब पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल था. हादसे के बाद विमान पायलट विक्रांत जाधव और विंग कमांडर विराज भोला दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
