ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया, मौसम बदला

इंदौर:एक महीने के बाद कल रात का तापमान दो अंकों में पहुंचा था. आज सूरज के तेवर भी तीखे नहीं थे और दिनभर बादलों से लुकछुपी चलती रही. दोपहर बाद बर्फीली हवाओं के कारण अचानक मौसम में बदलाव आया और शाम होने तक पारा 20 डिग्री पर पहुंच गया। रात 9 बजे तक पारा 15 डिग्री से कम हो गया.शहर में पिछले एक महीने से रात का तापमान 4 से 9 डिग्री के बीच चल रहा था.

कल रात को ही तापमान 12.4 डिग्री हुआ था. आज सुबह से मौसम में बादल छाए हुए हैं. दोपहर बाद अचानक उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं के कारण बदल गया. ठंडी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. शाम को छह बजे बाद मौसम में बहुत ज्यादा ठंडक महसूस होने लगी.आज दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम होकर 24.4 दर्ज किया गया. शाम 5 बजे 20.4 तक तापमान गिर गया. एक अनुमान के अनुसार रात तक पारा 15,0डिग्री के आसपास पहुंच गया. मौसम में तेज हवाओं के कारण ठंड से कंपकपी छूटने लगी है. मौसम के तेवर को देखने हुए कई जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए.
कुछ दिन में गिर सकता है मावठा
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में शहर मावठा गिर सकता है। साथ ही रात के साथ दिन में भी तेज ठंड पढ़ने की संभावना है. मावठे गिरने के बाद कड़ाके की ठंड गिर सकती है

Next Post

भागीरथपुरा क्षेत्र में रिंग सर्वे शुरू, 241 और मिले मरीज, 11 को भर्ती किया गया: कलेक्टर

Sat Jan 3 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा में आज से स्वास्थ्य विभाग ने रिंग सर्वे शुरू किया है. रिंग सर्वे के तहत भागीरथपुरा के हॉट स्पॉट मिले हैं, उनके आस-पास 50 घरों का सर्वे किया गया. रिंग सर्वे हेतु 20 टीमें क्षेत्र में कार्य कर रही हैं.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर भागीरथपुरा क्षेत्र में 6 […]

You May Like