इंदौर:भागीरथपुरा में आज से स्वास्थ्य विभाग ने रिंग सर्वे शुरू किया है. रिंग सर्वे के तहत भागीरथपुरा के हॉट स्पॉट मिले हैं, उनके आस-पास 50 घरों का सर्वे किया गया. रिंग सर्वे हेतु 20 टीमें क्षेत्र में कार्य कर रही हैं.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर भागीरथपुरा क्षेत्र में 6 एम्बुलेंस लगाई गई हैं. साथ ही क्षेत्र में 24&7 चिकित्सकों को तैनात किया गया है.
मरीजों को समस्या होने पर एमवाय, अरविंदों तथा बच्चो को चाचा नेहरु अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, जो मरीज निजी हॉस्पिटलों में जा रहें हैं, वहॉ पर भी निःशुल्क उपचार, जांच एवं दवाई की व्यवस्था की गई है. कलेक्टर वर्मा ने बताया कि आज 3 हजार 679 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें लगभग 241 मरीज मिले। 11 गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
कल ओपीडी में हल्के लक्षण वाले मरीजों को आज फिर से जांचा गया. साथ ही जल स्रोतों की मैपिंग कर सीवरेज लाइन, ड्रेनेज लाइन और पेयजल पाइपलाइन के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया गया.उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 310 है. साथ ही कुल 107 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. इस तरह वर्तमान में कुल 214 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है. आईसीयू में 25 मरीज भर्ती है
