अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को दी पाबंदियों में ढील

वाशिंगटन 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए कुछ समय के लिए पाबंदियों पर ढील दे दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कुछ समय के लिए पाबंदियों में ढील दी है, ताकि भारत समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सके। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि 30 दिन की छूट से वैश्विक बाजार में तेल की आवाजाही बनी रहेगी ईरान की वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने की कोशिश से पैदा हुए दबाव को कम किया जा सकेगा।

श्री बेसेंट ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह कदम एक जानबूझकर उठाया गया अल्पकालीन है जिससे रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा क्योंकि इसमें सिर्फ वही तेल शामिल है जो पहले से समुद्र में फंसा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूसी तेल पर पाबंदी लगा दी, जिससे खरीदारों को दूसरे विकल्प ढूंढने पड़े थे।भारत रूस ऊर्जा का एक बड़ा खरीदार है और अमेरिका ने भारत पर दबाव डाला है कि वह हमले के लिए पैसे का बहाव कम करने की कोशिश में उसका (रूस) तेल खरीदना बंद कर दे।

 

 

Next Post

महाकाल की नगरी में होगी कैबिनेट, राणोजी की छतरी पर तैयारी

Fri Mar 6 , 2026
उज्जैन: मध्यप्रदेश की कैबिनेट की बैठक इस बार महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होने वाली यह कैबिनेट रामघाट स्थित राणोजी की छतरी पर होगी. प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जोड़कर […]

You May Like