शिक्षा की बैठक: फिर भड़के बकतरा के प्राचार्य, विभागीय अधिकारियों से हुई तीखी बहस

सीहोर.बीते दिनों शिक्षा विभाग की बैठक में संयुक्त संचालक के साथ जमकर बहस करने वाले बकतरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने जिला मुख्यालय पर आयोजित संकुल प्राचार्यों की बैठक में भी जमकर हंगामा किया. इस दौरान काफी गहमागहमी के हालात बने रहे. हालांकि विभागीय अधिकारी इस बारे में कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि बीते दिनों आवासीय स्कूल में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक अरविंद चौरगढ़े की मौजूदगी में बकतरा संकुल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र चौहान द्वारा विभागीय अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार हंगामा किया था. बताया जाता है कि इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि बीच- बचाव करने की नौबत आ गई थी. प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र चौहान ने संयुक्त संचालक चौरगढ़े से भी बदसलूकी की थी. हालांकि इस मामले में उनके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की गई थी. शुक्रवार को भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले के सभी संकुल प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में बकतरा संकुल के राजेन्द्र चौहान भी शामिल होने आए थे. बताया जाता है कि जिला परियोजना समन्वयक आरआर उईके ने जैसे ही संबंधित बिंदुओं को बताना शुरू किया. प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र चौहान उखड़ गए और विभागीय कमियों को लेकर अधिकारियों का नाम लेकर विवाद करने लगे. इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर अपने कक्ष में मौजूद थे. बताया जाता है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा हंगामा किए जाने से अप्रिय स्थिति निर्मित हो गई. अन्य प्राचार्यों द्वारा किसी तरह मामले को शांत कराया गया.

इस संबंध में संकुल प्राचार्य राजेन्द्र चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बैठक में किसी प्रकार का हंगामा करने से साफ इंकार कर दिया, जबकि डीपीसी आरआर उईके का कहना है कि अक्सर बैठकों में ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है जब कोई प्राचार्य किसी बात पर आवेश में आ जाए. विभागीय स्तर पर इस मसले को सुलझा लिया गया है.

 

Next Post

हाथेड नदी: उद्गम स्थल पर मंत्री पटेल ने की पूजा, जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर

Sat Jun 7 , 2025
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के पंचायत-ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को हाथेड नदी के उद्गम स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां पूजन-अर्चन भी किया। मंत्री पटेल ने जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नदी और सदी का गहरा संबंध है। उन्होंने बताया […]

You May Like