हाथेड नदी: उद्गम स्थल पर मंत्री पटेल ने की पूजा, जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के पंचायत-ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को हाथेड नदी के उद्गम स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां पूजन-अर्चन भी किया। मंत्री पटेल ने जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नदी और सदी का गहरा संबंध है। उन्होंने बताया कि उद्गम स्थल तभी जीवित रहता है, जब पेड़-पौधे होते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में वृक्षों की मौजूदगी से ही जल स्रोत बने रहते हैं।

मंत्री बोले- वनस्पति नष्ट होने पर जलस्रोत भी समाप्त हो जाएंगे उन्होंने वन विभाग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि विभाग कानूनी तौर पर कार्रवाई करता है। जूलॉजी के छात्र रहे मंत्री पटेल ने कहा कि वनस्पतियों के नष्ट होने से जल स्रोत भी समाप्त हो जाएंगे। इस वजह से वृक्षों को न केवल लगाना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण भी करना चाहिए। कार्यक्रम में सिवनी बानापुरा के विधायक प्रेम शंकर वर्मा, शिव किशोर रावत, पीयूष शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Next Post

पड़ोसी ने 20 रुपए का लालच देकर मासूम को उतार दिया करेंट वाले नाले में, मौत

Sat Jun 7 , 2025
ग्वालियर: मुरार थाना क्षेत्र की तिकोनिया पार्क स्थित नाले के दूसरे छोर से अवैध विद्युत कनेक्शन (बिजली चोरी) लेने के लिए मनोज जाटव ओर एक अन्य युवक ने अपने ही पड़ोसी के 8 साल के मासूम को बिजली का तार देकर नाले में उतरा और इस काम के लिए मासूम […]

You May Like

मनोरंजन