आखिरकार भरा गया रसल चौक का विशाल गड्ढा, राहगीरों ने ली राहत की सांस

जबलपुर। आखिरकार रसल चौक पर लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने विशाल गड्ढे को भर दिया गया। बारिश के दिनों में यह गड्ढा पानी से लबालब हो जाता था, जिससे सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं था। गड्ढे में पहिया पड़ने से कई बार वाहन चालक असंतुलित होकर गिरकर चोटिल भी हुए। स्थानीय लोगों की इस समस्या को नवभारत द्वारा समय-समय पर प्रमुखता से खबरों के माध्यम से उठाया जाता रहा। लगातार खबरों और लोगों की परेशानी सामने आने के बाद आखिरकार प्रशासन की नजर इस गंभीर समस्या पर पड़ी और गड्ढे को भरने का काम किया गया। गड्ढा भरने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार दिखाई देने लगा है और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से परेशानी झेल रहे स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारिश के दौरान इस स्थान पर सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। पानी भरने के कारण गड्ढे की गहराई दिखाई नहीं देती थी और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता था।

फिलहाल राहत की खबर 

गड्ढा भरने की कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार जताया और समस्या को लगातार उठाने के लिए नवभारत के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सड़क पर ऐसे गड्ढे केवल आवागमन में बाधा नहीं बनते, बल्कि सीधे तौर पर हादसों को न्योता देते हैं। रसल चौक का यह गड्ढा भरना फिलहाल राहत की खबर है, लेकिन नागरिकों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत और गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि आने वाले दिनों में दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो और बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Post

रिश्वत ट्रैप के बाद मारपीट में वारंटी डॉक्टर गिरफ्तार

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद शिकायतकर्ता से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे डॉक्टर मनोहर गोदारा को लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम के सैलाना से गिरफ्तार कर लिया. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में मौजूद था. गिरफ्तारी के बाद उसे बड़वानी की […]

You May Like

मनोरंजन