रिश्वत ट्रैप के बाद मारपीट में वारंटी डॉक्टर गिरफ्तार

इंदौर. रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद शिकायतकर्ता से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे डॉक्टर मनोहर गोदारा को लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम के सैलाना से गिरफ्तार कर लिया. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में मौजूद था. गिरफ्तारी के बाद उसे बड़वानी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया.

मामला 7 मई 2026 का है, राजपुर की एक पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली की शिकायत पर लोकायुक्त ने तीन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की थी. कार्रवाई के दौरान डॉक्टर अमित शाक्य को 8 हजार, लेडी डॉक्टर दिव्या साईं को 5 हजार और डॉक्टर मनोहर गोदारा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था. ट्रैप कार्रवाई के बाद आरोपियों को छोड़े जाने पर शिकायतकर्ता अदनान के साथ मारपीट हो गई थी. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने भीड़ को उसके खिलाफ उकसाया. इसी मामले में बड़वानी की अदालत ने 1 जुलाई को डॉक्टर मनोहर गोदारा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. वारंट जारी होने के बाद गोदारा अपने पैतृक निवास सांचौर, जिला जालौर राजस्थान चला था. लोकायुक्त को उसके सैलाना में होने की सूचना मिली. सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास ने नव भारत को बताया कि वारंट जारी होने के बाद से डॉक्टर की तलाश की जा रही थी. उसके सैलाना में होने की सूचना मिलने पर सत्यापन किया. इसके बाद टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया.

Next Post

नदी किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान मचा बवाल

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया. कुछ देर के लिए माहौल खराब होने के हालात बन गए थे, हालांकि पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया. साउथ तोड़ा में कान्ह नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण और लोहा वस्तुओं के कारखाने […]

You May Like