फर्जीवाड़ा कर साढ़े चार लाख का लोन लिया, गाड़ी फाइनेंस करवाई


जबलपुर: सक्रिय चिटलर गिरोह ने भाई-बहन को शिकार बनाया। फर्जीवाड़ा कर उनके नाम से साढ़े चार लाख रूपए का न केवल लोन उठाया बल्कि गाड़ी भी फाइनेंस करवा ली। पीडि़त भाई-बहन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है ।जानकारी के अनुसार शिल्पा शुक्ला निवासी हाउसिंग बोर्ड कांचघर कॉलोनी की भाई मनोज शुक्ला के साथ रहती है दोनों दिव्यांग पेंशन पर जीवन यापन करते हैं।

पिन्टू उर्फ आशीष तिवारी, रितु उर्फ रूपा तिवारी, जयराम उर्फ जिया हुसैन, नीलम झारिया , राजेश दुबे, मनोज बडग़ैया, ओम प्रकाश बेन, मुकेश पाण्डेय ने खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी व कथित पत्रकार बताकर पीडि़तों से जनसुनवाई में काम कराने के नाम पर लगभग 25,000 रुपये नगद ऐंठे। इस दौरान आधार, बैंक पासबुक, चेक बुक, पेन कार्ड हड़प लिए। आरोपियों द्वारा पीडि़तों से लोन दिलाने के नाम पर कई चेक प्राप्त कर लिए जिससे पिता के मृत्यु के उपरांत शिल्पा को मिलने वाली पेंशन से आरोपियों द्वारा चेक पर फर्जी साइन करके पेंशन की रकम प्रतिमाह निकाल लेते हैं। जब उ न्होंने मामले की शिकायत की तो इंदिरा मार्केट के पास शिल्पा को धमकाया गया ।

इसके बाद पीडि़त भाई-बहन मानव अधिकार क्रांति संगठन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आपबीती सुनाई। इस दौरान यह भी आरोप लगाए गए कि उनके नाम से साढ़े 4 लाख का लोन निकाल लिया गया है और गाड़ी भी फाइनेंस कर ली गई है और ब्लैंक चेक ले लिए गए हैं उनकी जो पेंशन आती है वह खाते से पैसे निकाल लिए गए है। एएसपी ने आश्वासन दिया है की जांच करके कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान संस्था की कविता नामदेव आदर्श भाटिया, रोशनी कुमरे, कल्पना गोडेश्वर, यशवंत कोष्टा, विनय डेविड, भरत नामदेव, पंकज मेहता, नीरज नगाइच ,श्याम सोलंकी अशोक यादव, जितेंद्र यादव अभिषेक गांगुली, राजेश पांडे आदि सदस्य उपस्थित रहे।
काम करवाने के नाम पर दस हजार हड़पे
चिटलर गिरोह लंबे समय से सक्रिय है और कईयों को शिकार बना चुका है। विदित हो कि मनोज कुमार शुक्ला पिता स्व. संतोष कुमार शुक्ला निवासी कांचघर कॉलोनी ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी कि दो महिने पहले वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे जहां उनकी मुलाकात नीलम झारिया, कथित पत्रकार और राजेश दुबे से से हुई जिन्होने रितु उर्फ रूपा तिवारी एवं कथित पत्रकार एवं उसका भाई पिन्टू आशीष तिवारी से मुलाकात करवाई तब रितु तिवारी ने कहा कि हम कलेक्ट्रेट कार्यालय के ऑफिसर है यहाँ जो भी जन सुनवाई में आता है हम उसके कार्य करवाते है इसके लिये 10,000 रूपये उससे लिए थे।

Next Post

बरगी बांध की बांयी तट मुख्य नहर में जल प्रवाह आज से बंद

Thu Jun 4 , 2026
जबलपुर:रानी अवंती बाई लोधी सागर (बरगी बांध) परियोजना के अंतर्गत बांयी तट मुख्य नहर में जल प्रवाह 4 जून से बंद किया जा रहा है। रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बायीं तट नहर संभाग-2 की कार्यपालन यंत्री द्वारा कहा गया है कि जबलपुर एवं नरसिंहपुर जिलों में आगामी खरीफ […]

You May Like