एक सप्ताह जारी रहेगा चुभती जलती गर्मी का मौसम

शाजापुर, प्री मानसून की फोरी राहत ले चुके नगरवासियों को दोबारा चुभती, तपती ओर जलती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की माने तो अभी एक सप्ताह और मौसम का यही मिजाज रहेगा. इसके बाद मानसूनी बारिश की संभावना है. हालांकि इस दौरान तापमान कम होने लगेगा और सुबह शाम ठंडक का एहसास होने लगेगा.

गुरूवार को भी तापमान तो कम हुआ, लेकिन उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया. इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री से घटकर 39.7 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री दर्ज किया गया. इस दिन आसमान पर बादल भी छाए रहे, जिससे बारिश की संभावना बन रही थी, लेकिन कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया और तीखी धूप निकल आई, जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल होने लगा. न तो लोगों को बाहर चैन मिल रहा था और न ही घर में सुकून. गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे. मौसम विभाग की माने तो इस पूरे सप्ताह मौसम का यही हाल रहेगा.

 

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आसपास बन रहे सिस्टम से आसमान पर बादल छा रहे है, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. यह जरूर है कि आज या कल से तापमान जरूर कम हो जाएगा और सुबह व शाम ठंडक का एहसास होने लगेगा. इसके बाद 17 या 18 से मानसून जिले में प्रवेश करेगा और मानसूनी बारिश की शुरूआत हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इस माह तो अच्छी बारिश होगी, लेकिन इसके बाद हवाओं की दिशा और मानसून की स्थिति देखकर ही कुछ कहा जा सकता है.

 

इंसान ही नहीं वन्यजीव भी ढूंढ रहे छांव का आसरा

 

आसमान से बरसती आग के बीच अब इंसानों के साथ.साथ जंगली जानवर भी बेहाल होने लगे हैं और राहत की तलाश में भटक रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा पहाडिय़ों पर देखने को मिला, जहां तपती दोपहरी से बचने के लिए वन्यजीव संघर्ष करते नजर आए. जहां नीलगाय चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छोटे छोटे पेड़ों और कंटीली झाडिय़ों की हल्की छांव में बैठने को मजबूर हैं, खुले मैदानों में गर्मी का प्रकोप इतना अधिक है कि वन्यजीव वहां रुक भी नहीं पा रहे हैं. शाजापुर क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या घने और बड़े पेड़ों की कमी है. पर्याप्त हरियाली न होने के कारण इन बेजुबान वन्यजीवों को दोपहर के समय सुरक्षित और ठंडी जगह नहीं मिल पा रही है.

Next Post

उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जीडीए ऑफिस का किया निरीक्षण, जनसुनवाई भी करेंगे

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने गुरूवार को सीईओ नरोत्तम भार्गव के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता कार्यपालन यंत्री शाखा, लेखा शाखा, आरएडी सेक्शन, स्थापना शाखा, प्लानिंग शाखा, विधि विभाग, भू अर्जन संपदा शाखा, प्लॉट शाखा, रिकॉर्ड शाखा, स्टोर शाखा, वाहन साखा देखने […]

You May Like