उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जीडीए ऑफिस का किया निरीक्षण, जनसुनवाई भी करेंगे

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने गुरूवार को सीईओ नरोत्तम भार्गव के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता कार्यपालन यंत्री शाखा, लेखा शाखा, आरएडी सेक्शन, स्थापना शाखा, प्लानिंग शाखा, विधि विभाग, भू अर्जन संपदा शाखा, प्लॉट शाखा, रिकॉर्ड शाखा, स्टोर शाखा, वाहन साखा देखने पहुंचे और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली। अधिकारियों से उन्होंने स्वच्छता अपने ऑफिस में बनाये रखने के निर्देश दिए। गुप्ता ने अधिकारियों के कमरे में व्हाइट वास कराये जाने, पुराने पड़े कबाडा एवं कंडम गाड़ियों को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ऑक्शन कराये जाने के निर्देश दिये। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को वह सुबह 11 बजे से जीडीए ऑफिस मे जनसुनवाई भी करेंगे।

Next Post

श्रीलंका में वनडे सीरीज़ के लिए द्रविड़ के बेटे अन्वय का भारत अंडर-19 टीम में चयन

Thu Jun 11 , 2026
मुंबई, 11 जून (वार्ता) भारत के पूर्व कप्तान और प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे, अन्वय द्रविड़ को अगले महीने श्रीलंका के दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 की वनडे टीम में शामिल किया गया है। इस पूरे दौरे पर तीन वनडे मैच और दो चार-दिवसीय मैच खेले जाएंगे। अन्वय […]

You May Like