कार की टक्कर से आधा दर्जन घायल

जबलपुर: बरेला नर्मदा ग्रीन्स के पास कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक संजू सिंह 24 वर्ष निवासी रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है बुधवार को मकर संक्राति होने के कारण वह अपने दोस्त साहब सिंह, महेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह और अवधेश सिंह के साथ नर्मदा जी स्नान करने के बाद शारदा मंदिर बरेला दर्शन करने आटो से गये थे, दर्शन करने के बाद सभी पैदल बरेला बस स्टेण्ड आ रहे थे नर्मदा ग्रीन्स के पास पहॅुचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 9651 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये साहब सिंह, महेन्द्र सिंह, तथा अर्जुन सिंह केा टक्कर मार दिया जिससे तीनों केा हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं कार चालक कार से भाग गया।

इसी प्रकार कटंगी थाना अंतर्गत उडकी तिराहे के पास कार की टक्कर से तीन लोग घायल हुए है। पुलिस के मुताबिक आशीष साहू 30 वर्ष निवासी ग्राम फुलर भीटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साथी धरमराज ठाकुर, रवि राठौर, राजेन्द्र काछी और सुरजीत कुशवाहा के साथ ग्राम उडक़ी मटर तोडऩे आये थे मटर तोडने के बाद उडकी तिराहे के पास खडे होकर गाडी का इंतजार करते हुये बातचीत कर रहे थे लगभग 11-15 बजे कटंगी की ओर से आ रहे कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 3037 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके साथ खडे धरमराज ठाकुर, रवि राठौर, राजेन्द्र काछी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों को हाथ पैर शरीर में चोटे आ गयी।

Next Post

पोंगल उत्सव के हिस्से के तौर पर तमिलनाडु में तीन दिवसीय जल्लीकट्टू उत्सव शुरू

Thu Jan 15 , 2026
चेन्नई, 15 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी तमिलनाडु में सालाना पोंगल उत्सव से जुड़ा पारंपरिक जल्लीकट्टू कार्यक्रम( बैलों को काबू करना) गुरुवार को मदुरै जिले के अवुनियापुरम में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम शुक्रवार को मदुरै के पालामेडु और तमिलनाडु के त्रिची जिले के सूरियूर गांव में होगा और अलंगनल्लूर में 17 जनवरी […]

You May Like