भिंड के युवक की मुरैना में मौत, बाइक से घर लौट थे

भिंड। भिंड जिले के एक युवक की सड़क हादसे में मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में मौत हो गई। वह बाइक से लौट रहा था, इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भिंड के वार्ड क्रमांक 35 निवासी विपिन पिता अवध बिहारी शर्मा के रूप में हुई है। वह किसी काम से मुरैना गए थे और शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में साढ़ू का पूरा गांव के पास वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े मिले। राहगीरों ने घायल युवक को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अंबाह अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

सोना-पवन की छत्तीसगढ़ में मौत, कबीरपंथी आश्रम गए थे

Sat Feb 15 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी के लिए एक शोक भरी खबर छत्तीसगढ़ राज्य से मिल रही है कि शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा मे रहने वाले एक पति-पत्नी अपने धर्म पंथी समाज के साथ अपने गुरु आश्रम के लिए कबीर पंथ आश्रम गए थे। तभी रास्ते मे लौटते समय सागर […]

You May Like