मेक्सिको में भारी बारिश से कम से कम 22 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 11 अक्टूबर (वार्ता) मध्य और पूर्वी मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उनहोंने बताया कि सबसे ज़्यादा मौतें पूर्वी मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य में (16 मौतें) हुईं और लगभग 1,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मध्य मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में पाँच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए, जबकि वेराक्रूज़ में दो और क्वेरेटारो में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि संघीय और राज्य एजेंसियां बिजली बहाल करने, सड़कों को फिर से खोलने और सहायता पहुँचाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि मेक्सिको के 32 में से 31 राज्य प्रभावित हुए हैं।यहां उष्णकटिबंधीय तूफान रेमंड ने प्रशांत तट पर बारिश को तेज़ कर दिया है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार सतना का आईएसबीटी

Sat Oct 11 , 2025
सतना: मुख्यमंत्री के आगामी आगमन की संभावित संभावना के मद्देनज़र शुक्रवार को नगर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम ने नये बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, कमिश्नर शेर सिंह मीणा सहित नगर निगम […]

You May Like