सतना: मुख्यमंत्री के आगामी आगमन की संभावित संभावना के मद्देनज़र शुक्रवार को नगर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम ने नये बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, कमिश्नर शेर सिंह मीणा सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं व्यवस्थित रहें।महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और नगर निगम सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारी कर रहा है।
