सब्बल से तोड़ दिया घर, गृहस्थी फेंकी, थाने में सुनवाई नहीं

जबलपुर: वृन्दावन कॉलोनी बिलपुरा रांझी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा उसका घर सब्बल से तोडऩे और गृहस्थी फेंकने के साथ थाने में सुनवाई न होने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता गुड्डी बाई कोरी पति बच्चन कोरी निवासी वार्ड नं 78 वृन्दावन कॉलोनी बिलपुरा रांझी ने बताया कि उसके पति विगत 10 वर्षों से वृन्दावन कॉलोनी में चौकीदारी का कार्य करते हैं।

उन्हें भूमि स्वामी बिल्डर द्वारा निर्मित कच्चा मकान रहने के लिये दिया था व उनके द्वारा एक लिखित शपथ पत्र भी दिया था। वर्तमान में कॉलोनी के प्रदीप सिंह, सुनील मौन, डेविश समाधानम द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से उसके घर को क्षतिग्रस्त करते हुए सब्बल से तोड़ दिया। गृहस्थी का सामान निकाल फेंक दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी मौजूद थे। इसके बाद वे परिवार के साथ थाने पहुंची जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया कोई सुनवाई नहीं हुई। डांट कर थाने से भगा दिया गया।

Next Post

भारत भवन में बीएचयू कलाकारों की सामूहिक चित्र प्रदर्शनी का आगाज़

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: भारत भवन के रूपंकर कला प्रभाग में मंगलवार से सामूहिक चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। रूपाभ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दस कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यह पहला अवसर है जब बीएचयू के कलाकारों की सामूहिक प्रदर्शनी भारत भवन […]

You May Like