जीरापुर। पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम दांईखेड़ी के समीप आम रास्ते पर बाईक सवार युवक से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख पचास हजार रुपए चाकू की नोक पर लुटें. प्राप्त जानकारी अनुसार कमल दांगी निवासी भानपुरा थाना माचलपुर अपने गांग से जेतपुराकलां बैंक में केसीसी की पलटी करने गया था लेकिन बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड कमल के पिता के नाम से होने से केसीसी की पलटी करने से इंकार किया. ऐसे में कमल दांगी अपने गांव भानपुरा लौट रहा था मध्य रास्ते में गांव दाईखेड़ी के समीप सुनसान जगह पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर बाइक रुकवा कर रुपए एक लाख पचास हजार रुपए छीन (लूटकर) फरार हो गए, इस दौरान कमल की उंगलियों में चाकू के निशान भी लगे लेकिन अकेला कमल उनका सामना नहीं कर पाया तथा तत्काल पुलिस थाना जीरापुर पहुंचा जहां पर घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया।
