दो बाइको में सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा पर्स

रीवा।मऊगंज जिले में बाइकर्स गैंग का आतंक बरकरार है. माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रहे एक व्यक्ति के साथ दो बाइको मे सवार चार बदमाशो ने तडक़े 4.30 बजे टडहर मोड़ के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बाइक रोक कर मारपीट करने के बाद जेब से पर्स लेकर बदमाश फरार हो गये.

बदमाशों ने पीडि़त को धमकाते हुए कहा थाने में शिकायत कर देना. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीडि़त रजनीश चतुर्वेदी निवास पन्नी मोड़ बुधवार सुबह अपनी बाइक से मंदिर जा रहे थे. जब वे टडहर मोड़ के पास पहुंचे. जहां पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया. इस पर रजनीश ने अपनी बाइक की गति तेज कर दी. बदमाशों ने उनका पीछा कर हेडलाइट को राड से तोड़ दिया. इसके बाद आगे बाइक लगाकर उन्हें रोका और मारपीट कर जेब से 9550 रुपए लूट लिए. रजनीश ने अपने मोबाइल को बदमाशों से बचा लिया. रजनीश ने अपने मोबाइल के कैमरे में गाड़ी नम्बर कैद कर लिया.

थाना प्रभारी मऊगंज राजेश पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और बदमाशो की तलाश की जा रही है.

Next Post

नशे का कारोबार रुकेगा, शहर से गांव तक बाइक गश्त

Wed Apr 9 , 2025
रीवा। रीवा की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं नशा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिये रीवा जोन के आईजी ने अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें एसडीओपी से लेकर थाना प्रभारी तक शामिल रहे. पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में पहली बैठक जोन आईजी ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।