
रीवा। रीवा की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं नशा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिये रीवा जोन के आईजी ने अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें एसडीओपी से लेकर थाना प्रभारी तक शामिल रहे. पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में पहली बैठक जोन आईजी ने ली. जिसमें दो अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये.
बैठक में आईजी गौरव राजपूत ने अवैध मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने के साथ माफियाओ पर नकेल कसने के निर्देश दिये. नशे के खिलाफ एंटी ड्रग कैंपेन चलाकर सख्त कार्यवाही करने तथा किसी प्रकार का अवैध नशीला पदार्थ कोरेक्स शराब गांजा आदि की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. जिससे समाज भयमुक्त तथा नशामुक्त हो सके. साथ ही उन्होने कहा कि पेट्रोलिंग/गश्त अनिवार्य रूप से चलेगी. पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रो में शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक नियमित गश्त करे.
