कचूर गांव से चंदन के 2 पेड़ चोरी, मोबाईल और नगदी भी पार

रीवा, रीवा के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम कचूर में बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों ने संपत कुमार द्विवेदी के घर के आंगन से चंदन के दो कीमती पेड़ काट लिए और घर के अंदर घुसकर मोबाइल और नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया. खास बात यह है की घटना के वक्त पीडि़त परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर ही सो रहे थे, लेकिन चोरो की भनक तक नहीं लगी.

जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले घर के परिसर में लगे दो कीमती चंदन के पेड़ों को बेहद शातिर तरीके से काटा. इसके बाद चोर घर के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे मोबाइल फोन और कुछ नगद पैसे चोरी कर चंपत हो गए. गहरी नींद में होने के कारण परिवार के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी. सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो कटे हुए पेड़ और घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए. फिलहाल पीडि़त परिवार द्वारा घटना की सूचना तुरंत नौवस्ता चौकी को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल ग्रामीण अंचल में चंदन के पेड़ों की चोरी और घर में घुसकर इस तरह की वारदात से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

Next Post

पुलिया नहीं बनने से 10 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर किसान 

Mon Sep 7 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक में ग्राम गरव्हा से पचधार मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण बीते चार सालो से नही होने का खामियाजा क्षेत्रीय ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है मार्ग पर करीब 50 मीटर लंबी इस पुलिया का काम करीब 4 साल पहले शुरू होने पर […]

You May Like