
आनंदपुर धाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। वे पहले वायुसेना के विमान से ग्वालियर पहुंचे, यहां से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। दोपहर करीब 3.30 बजे पीएम आनंदपुर धाम पहुंचे। वे लगभग दो घंटे तक यहां रुकेंगे। पीएम इस समय परमहंस अद्वैत मत के मंदिरों में दर्शन व प्रमुख गुरू से भेंट कर रहे हैं। इसके बाद सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
