चाकूबाजी में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चैक पर 6 जून को शराबखोरी को लेकर हुआ विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले 19 दिनों से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। टीआई आशीष कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब है कि 6 जून को फव्वारा चैक स्थित शराब दुकान के पास बैठे कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुष्पराज गोदरे ने विक्रम ठाकुर के गले पर चाकू से हमला कर दिया था। पूरी घटना ब्ब्ज्ट कैमरों में कैद हुई थी। घटना के बाद घायल विक्रम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

पुलिस एवं नागरिकों की तत्परता से दीवार में फंसी गाय का सफल रेस्क्यू 

Thu Jun 25 , 2026
बुरहानपुर। दोपहर के समय हुई तेज बारिश के दौरान हुसैनी हॉल के सामने एक गाय दो दीवारों के बीच संकरी जगह में फंस गई थी। आसपास के रहवासियों द्वारा गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के कई प्रयास किए गए, किन्तु गाय के बुरी तरह फंस जाने के कारण उसे बाहर […]

You May Like