रिश्वतखोर से सीबीआई बंद कमरे में कर रही पूछताछ

जबलपुर: रिश्वतकांड में फंसे रेल्वे के उप मुख्य अभियंता नारायण सिंह बुंदेला को सीबीआई जबलपुर आठ जून तक रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा जमा राशि की रिहाई, लंबित बिलों के भुगतान और पीवीसी बकाया के रूप में एक लाख रूपए रिश्वत लेने के मामले में आरोपित से सीबीआई बंद कमरे में पूछताछ में जुटी है। जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है ।

विदित हो कि अभिषेक प्यासी पिता राम कुमार प्यासी 43 वर्ष, निवासी लोधीपुरा, पथरिया जाट, सिरोंजा, जिला सागर ने गुरूवार को सीबीआई कार्यालय, जबलपुर में पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, जबलपुर को एक लिखित शिकायत करते हुए बताया था किपश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल के उप मुख्य अभियंता द्वितीय नारायण सिंह बुंदेला ने लगभग 1 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान सुरक्षा जमा राशि 67,84,820 रुपये, लंबित बिल 18,67,169.84 रुपये और पीवीसी से संबंधित कुछ बकाया की रिहाई के लिए 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है।

जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया था और नारायण सिंह बुंदेला को गुरूवार देर रात सागर में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते दबोचा था । आरोपी के गेस्ट हाउस के कमरे की तलाशी के दौरान, उसके घर से 62,000 रुपये की बेहिसाब नकदी और रियल स्टेट में निवेश से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। शुक्रवार को उसे जबलपुर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जिसके बाद रिश्वतखोर को 8 जून तक रिमांड में लिया है।

Next Post

उत्तराखंड में एक वाहन के खाई में गिरने से पांच पर्यटक घायल

Sun Jun 7 , 2026
देहरादून 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड घूमने आए असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पर्यटकों का एक वाहन रविवार को दुर्घटना ग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच पर्यटक घायल हो गए। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज प्रातः 05:10 बजे […]

You May Like