अतिथि शिक्षकों ने ई अटेंडेंस का विरोध कर सौंपा ज्ञापन

भेरूंदा. विकासखंड के अतिथि शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस को लेकर विरोध जताते हुए 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को सौंपा गया.

ज्ञापन में उल्लेख किया कि शैक्षणिक सत्र 25 -26 में अतिथि शिक्षकों से ई-अटेंडेंस लगवाने हेतु आदेश जारी किया गया है, जो अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय है. ई-अटेंडेंस लगवाने से पूर्व कुछ समस्याओं का निराकरण किया जाए. अधिकांश अतिथि शिक्षकों के पास स्मार्ट मोबाइल नहीं है. उन्हें मोबाइल खरीदने के लिए 20 हजार रुपए की राशि दी जाए. अधिकांश अतिथि शिक्षकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, जो मोबाईल रिचार्ज तक नहीं करवा सकते है, उन्हें प्रतिमाह रिचार्ज हेतु न्यूनतम 500 रुपए की राशि प्रदान की जाए. साथ ही प्रतिमाह निश्चित तिथि में अतिथि शिक्षकों को मानदेय प्रदान किया जाए. अतिथि शिक्षकों को मेडिकल/ प्रसव/ मातृत्व/ पितृत्व/ आकस्मिक समस्त प्रकार के अवकाशों की सुविधा प्रदान किया जाए. जिन ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. अतिथि शिक्षकों का सर्वप्रथम वार्षिक अनुबंध भविष्य सुरक्षित किया जाए. नियमित कर्मचारियों की भांति अतिथि शिक्षकों को समस्त शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान जाए. अनुभवी अतिथि शिक्षक किसी भी कारण से बाहर है, उनकी अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अलग से विद्यालय चयन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए.ज्ञापन में बताया कि अतिथि शिक्षक ई-अटेंडेंस को लेकर मानसिक रूप से त्रस्त हैं. इसलिए तत्काल उपरोक्त समस्याओं का निराकरण करें. ततपश्चात अतिथि शिक्षकों से ई-अटेंडेंस लगवाने हेतु आदेश जारी करें.

 

Next Post

बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे अमले से अभद्रता के आरोपी पुलिस के भय से फरार

Fri Jul 18 , 2025
सीहोर. मेवातीपुरा में चैकिंग करने पहुंचे विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री और अमले के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन कार्रवाई के भय से सभी आरोपी घरों से ताला लगाकर फरार हो गए हैं. इधर […]

You May Like