पंचांग 26 जनवरी 2026:-
रा.मि. 06 संवत् 2082 माघ शुक्ल अष्टमीं चन्द्रवासरे शाम 6/37, अश्विनी नक्षत्रे दिन 10/26, साध्य योगे प्रात: 7/34 तदुपरि शुभ योगे रातअंत 4/33, विष्टि करणे सू.उ. 6/37, सू.अ. 5/23, चन्द्रचार मेष, पर्व- भीष्माष्टमीं, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 26 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.
—————————————————–
आज का भविष्य- सोमवार 26 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, संतोषी, एकांतप्रिय महत्वाकांक्षी स्वाभाव का होगा. इनकी शिक्षा अच्छी होगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. माता पिता के प्रति आस्थावान और स्नेही रहेगा.
—————————————————–
मेष- बिना मांगे दूसरों को सलाह देना भारी पड़ सकती है. आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें. छोटी मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना काम न बिगाड़े.
वृषभ- वाहन खरीदने का मन बनेगा. गलतफहमी से रिश्तों में दरार आयेगी. अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. जारी प्रयास सफल और सार्थक होगा. शुभ संदेश मिलेगा.
मिथुन- कार्यक्षेत्र में अधिकार और बर्चस्व बढ़ेगा. सहयोगी उपलब्धियों से ईष्र्या करेंगे. पारिवारिक सुख संबंधों में निकटता आयेगी. पुरस्कार लाभ का योग है.
कर्क- प्रभावशाली लोगों के संपर्को का लाभ होगा. व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी. पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें. आपको थोड़ीे परेशानियों का अनुभव होगा.
सिंह- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढक़र हिस्सा लेंगे. मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे. धन व्यय होगा. व्यवसायिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.
कन्या- मन की बात अपनों से कह दें, संबंधों में मधुरता आयेगी.यात्रा का योग है. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा.
तुला- खानपान में सावधानी रखें. कारोबारी साझेदारी लाभदायक रहेगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें. आश्वासनों को पूर्ण नहीं कर पायेंगे.
वृश्चिक- विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे. प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा. मनोरंजन आदि के योग है.
धनु- अधिकारियों से बातचीत में नरमी बरतें. अचानक नई बात सामने आ सकती है. परिणाम सुखद एवं लाभदायक अनुकूल रहेंगे. शुभचिन्तकों की मदद मिलेगी.
मकर- अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा. अनावश्यक खर्च से परेशानी होगी. आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे. मनोरंजन में खर्च होगा.
कुम्भ- कानूनी मामले में अनदेखी करके परेशानी बढ़ा लेंगे. कार्य योजना में बदलाव से लाभ होगा. आर्थिक योजना को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
मीन- लंबित योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं. कार्यस्थल पर विवाद से तनाव बढ़ेगा. कोइ ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको आत्म संतोष प्राप्त होगा.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
माघ शुक्ल अष्टमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, के भाव में उठाल आयेगा. लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. रूई, चांवल सरसों, लाख गेहॅू, चना, के भाव में वृद्धि होगी. आज बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 6068 है.
—————————————————–
