विश्व शांति और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ 151 श्रद्धालुओं की भव्य तीर्थयात्रा रवाना

भोपाल। गणेश चौक, टीला रामपुरा से सनातन सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में विश्व शांति, बंधुत्व और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ 151 श्रद्धालुओं की भव्य धार्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता मुरली डाबी के नेतृत्व में चार बसों से रवाना हुआ यह जत्था 10 दिनों तक नेपाल के पशुपतिनाथ, अयोध्या और प्रयागराज सहित विभिन्न पवित्र स्थलों का भ्रमण करेगा।

जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोषों के बीच श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पार्षद सरोज हरिओम आसेरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर यात्रियों को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धा-उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भगवान दास ढालिया ने कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थ दर्शन तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर कई समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।

Next Post

मार्च में 4.1 प्रतिशत बढ़ा औद्योगिक उत्पादन

Tue Apr 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) वैश्विक चुनौतियों के बीच घरेलू खनन सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से मार्च में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 4.1 प्रतिशत बढ़ा जो पांच महीने में सबसे कम है। यह अक्टूबर 2025 के बाद की सबसे सुस्त वृद्धि है। इस साल फरवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक […]

You May Like