जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन बीएलओ को दिया नोटिस

रीवा। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वाली तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा अग्निहोत्री ग्राम दुआरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजुला मिश्रा आंगनवाड़ी केन्द्र बेला तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता मिश्रा जोगिनहाई की ड्यूटी बीएलओ के रूप में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाई गई है. इन कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य में उपस्थित न होने तथा गणना पत्रक संकलन कार्य से इंकार करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है. नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर इनके विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

सहारा की संपत्ति बिक्री पर सुनवाई छह सप्ताह टली

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने अडानी ग्रुप को संपत्ति बेचने की अनुमति मांगने वाली सहारा कंपनी की याचिका पर सुनवाई छह सप्ताह के लिए टाल दी है। कंपनी ने महाराष्ट्र स्थित एम्बी वैली परियोजना और लखनऊ स्थित सहारा शहर सहित 88 संपत्तियों को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड […]

You May Like