
उज्जैन। देवास रोड पर रात 1.30 बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचल दिया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। शुक्रवार सुबह मृतक वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया गया। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड शिवांश वेली कॉलोनी के सामने रात 1.30 बजे सडक़ दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। अज्ञात वाहन द्वारा उसे कुचल दिया गया था। घटनास्थल से वृद्ध की बॉडी अस्पताल पहुंचाई गई और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। आज सुबह पता चला कि मृतक लालपुर का रहने वाला रमेश पिता रघुनाथ 55 साल है। वह प्लास्टिक का सामान और भंगार एकत्रित कर बेचने का काम करता था और नशे का आदी भी था। रात में कई बार घर भी नहीं लौटता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामला जांच में है अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
