
रायसेन।सिलवानी नगर परिषद की अध्यक्ष पति और स्वसहायता समूह की अध्यक्ष के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला सिलवानी थाने में दर्ज किए किए जाने का मामला सामने आया। इस मामले की चर्चा अब जन जन की जुबान पर है।
नगर परिषद की अध्यक्ष रेशु जैन के पति विभोर जैन और महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष वंदना केवट के ख़िलाफ़ मामला हुआ दर्ज।
अवैध रूप से गेंहू खरीदी करने के कारण हुआ है थाने में प्रकरण दर्ज।
यह सिलवानी तहसील के बीकलपुर के स्वास्तिक वेयर हाउस का मामला बताया जा रहा है।
बिना स्लाट बुकिंग के ही खरीद लिया था 634 क्विंटल गेंहू।8 किसानो ने गेंहू बेचने के लिए मई महीने में किया था रजिस्ट्रेशन। लेकिन गेंहू को मार्च में बेच दिया था।इन सभी 8 किसानो को ऑनलाइन भुगतान भी किया गया था।चार विभागों की संयुक्त टीम ने की मामले की जांच पड़ताल।चारों विभाग की संयुक्त टीम ने जांच में पाई थी धोखाधड़ी।वेयर हाउस कार्पोरेशन, नापतौल विभाग,जिला आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग ने की थी कलेक्टर के निर्देश पर जांच तत्कालीन कलेक्टर अरविंद दुबे ने निर्देश पर की गई थी जांच।
पूरा मामला 29 अप्रैल 2022 का है लेकिन 10 जून 2025 को धारा 418 और धारा 420 में सिलवानी पुलिस ने किया मामला दर्ज कर लिया है।
