आईएसएल 2026-27 की शुरुआत चार सितंबर से

नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन की शुरुआत चार सितंबर से होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम बदलकर फुटबॉल फेडरेशन ऑफ भारत रखने का प्रस्ताव रखा है। एआईएफएफ ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, “ चार सितंबर, 2026 को इंडियन सुपर लीग 2026-27 के शुभारंभ की तिथि भी निर्धारित की गई है। 2026-27 सत्र के लिए वार्षिक कैलेंडर को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा यह भी संकल्प लिया गया कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का नाम बदलकर फुटबॉल महासंघ (एफएफबी) करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।”

एआईएफएफ ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (एनएसजीए), 2025 के अनुरूप अपने संशोधित संविधान को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। यह निर्णय वर्चुअल रूप से आयोजित एक विशेष आम बैठक में लिया गया, जिसमें एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य, सदस्य संघों के प्रतिनिधि और फीफा तथा एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के अलावा, महासंघ ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी कि एआईएफएफ के तत्वावधान में आयोजित सभी मैचों की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान, ‘जन गण मन’, और राष्ट्रीय गीत, ‘वंदे मातरम’, बजाया जाए।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और इंडियन फुटबॉल लीग के क्लब तीन विदेशी खिलाड़ियों और एक प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) खिलाड़ी को शुरुआती ग्यारह में शामिल करने, घरेलू फॉरवर्ड खिलाड़ियों को खेलने के अधिक अवसर सुनिश्चित करने के लिए एक भारतीय स्ट्राइकर को पूरे मैच के दौरान मैदान पर रहने के प्रस्ताव काे मंजूरी दी गई।

 

 

Next Post

मर्सी होम के बच्चों को कैट ने किए नए कपड़े भेंट

Sun Jun 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में मर्सी होम को बेहतर बनाने के लिये सामाजिक सरोकार के तहत समाज के विभिन्न लोगों को जोड़कर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में कैट संस्था के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने मर्सी होम पहुँचकर मर्सी होम में रह रहे 50 बच्चों को […]

You May Like