विधायक ने किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण

आष्टा। विधानसभा क्षेत्र को औद्योगिक विकास का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने ग्राम दलपतपुरा स्थित आटा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया. विधायक श्री इंजीनियर ने जानकारी दी कि ग्राम पगारियाराम में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां लगभग 80 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी. इसी प्रकार डोडी के पास झिलेला क्षेत्र को भी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

घायल व्यक्ति की सहायता करने का प्रशिक्षण

Thu Dec 25 , 2025
अमलाहा। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता हेतु सीहोर जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सीपीआर, बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) का निवासियों, ढाबा संचालकों एवं दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा व राहवीर योजना की जानकारी दी गई. यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन […]

You May Like