अमलाहा। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता हेतु सीहोर जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सीपीआर, बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) का निवासियों, ढाबा संचालकों एवं दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा व राहवीर योजना की जानकारी दी गई. यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ एवं डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार मालवीय के संयुक्त नेतृत्व में सीहोर यातायात पुलिस एवं डीबीसीपीएल द्वारा हाईवे पर 07 ब्लैक स्पॉट लसूडिया परिहार जोड़, सैकड़ाखेड़ी जोड़, बिलकिसगंज जोड़, जत्ताखेड़ा जोड़, अमलाहा, कोठरी, चाचारसी जोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की किस प्रकार से मदद की जाए व उनको अस्पताल भेजने में क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए के संबंध में की ट्रेनिंग दिलवाई गई.
