स्टार चौराहा से बड़ा मदरसा तक सड़क चौड़ीकरण में एक जैसी कार्रवाई नहीं

इंदौर: शहर के खजराना क्षेत्र में पिछले महीने स्टार चौराहे से लेकर बड़ा मदरसा तक सड़क चौड़ी करण को लेकर कार्रवाई की गई. इस मार्ग को 104 फीट किया जाना है हालांकि इस मार्ग पर अधिक यातायात तो नहीं था.पूर्व में स्टार चौराहा से लेकर ज़म-ज़म चौराहा, गणेश मंदिर, पीपल चौक होते हुए रिंग रोड़ चौराहे तक एक समान 100 फीट चौड़ाई का मार्ग बनना था.

लेकिन रिंग रोड से कालका मंदिर तक अब साठ फीट मार्ग चौड़ा होगा और ज़म-ज़म से लेकर स्टार चौराहा तक 98 एवं 104 फीट मार्ग चौड़ा किया जाएगा. यहां के रहवासी इस विकास को पक्षपात बता रहे है क्योंकि जिन्होंने अपने मेहनत की कमाई से आशियाने बनाए थे वहां उजड़ चुके हैं. चारों ओर मलबे का ढेर दिखाई देता है.
इनका कहना है
इस विकास में पक्षपात है यहां तो चौड़ीकरण हो चुका है. अब शासन एमआर-9 मार्ग को पुनःजीवित कर वह मार्ग पूरा करें।
मोहम्मद अकिल खान
एक तरफा कार्रवाई कर गांव में साठ फीट और यहां 104 फीट कर रहे हैं. सबको एक नज़र देखना चाहिए जबकि यातायात का भार वहां ज़्यादा है. गरीब आदमी कहां जाएगा. हमें आधा मुआवज़ा तो मिलना चाहिए.
सयैद मकसूद अली
छः महिने पहले ही नया घर बनाया था. अब अपने ही हाथों से तोड़ रहे हैं. इस कार्रवाई से तब संतुष्ट होते जब पूरे मार्ग पर सभी जगह एक जैसी कार्रवाई होती. किसको कहो कोई कहने सुनने वाला नही है.
मोहम्मद सलमान

Next Post

एरोड्रम क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच तनाव

Sat Apr 12 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित हम्माल कॉलोनी, छोटा बागड़दा में देर रात एक पुराने विवाद में समझौते से इनकार करना एक पक्ष को भारी पड़ गया. गुस्साए आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ […]

You May Like